World Photography Day:-
📷📷📷📷📷📷📷
19 अगस्त 2020
विश्व फोटोग्राफी दिवस
सुबह आती है, रात जाती है यूही..
वक्त चलता ही रहता है, रुकता नहीं
एक पल में ये आगे निकल जाता है... आदमी ठीक से देख पाता नहीं
और परदे पे मंजर बदल जाता है...
एक बार चले जाते हैं, जो दिन-रात सुबह-शाम वो फिर नहीं आते..
जीवन में कुछ ऐसे अनमोल लम्हें होते हैं, जिनके बारे में लगता है कि काश ये पल यहीं ठहर जाए। समय को रोक पाना तो हमारी मुट्ठी में नहीं है, लेकिन हमारे हाथों में जो एक चीज अक्सर साथ होती है, वह है मोबाइल। हम मोबाइल में कैमरा ऑन करते हैं और उस पल को हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं। एक समय था, जब कैमरा काफी महंगा हुआ करता था, लेकिन अब तो यह आपकी जेब में पड़े मोबाइल में सिमट चुका है। किसी की बर्थडे पार्टी हो, शादी या अन्य समारोह हो या फिर हम किसी टूर पर निकले हों... तस्वीरों के माध्यम से ही हम अपनी खुशियों को सहेज पाते हैं।.........
Pic- बारिश की बूंदों को दिखाते हुए
Pic- महात्मा बुद्ध की प्रतिमा
Pic- तिरंगे को गिलास में उतारते हुए
Life तो एक Photography है,
उसे अच्छी तरह से Edit करो,
फिर देखना ये दुनिया उसे कितना Like करती है..
World photography day 2020:- आज विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आपको कुछ बताना चाहते हैं आखिर फोटोग्राफी मनाते क्यों एक फोटोग्राफर के लिए फोटोग्राफी क्या होती है.. .. . .
साल 1826 में दुनिया की पहली दिखने वाली तस्वीर खींचने का श्रेय जाता है फ्रांस के जुझारू इनवेंटर जोसेफ नाइसफोर और उनके मित्र लुइस डॉगेर को, जिन्होंने अपनी आधी उम्र सिर्फ इसी काम के लिए समर्पित कर दी। इन दोनों की फोटो खींचने की इसी उपलब्धि को दुनिया 'डॉगेरोटाइप' प्रोसेस कहती है और इसे सम्मान देने के लिए वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाए जाने का सिलसिला शुरू हुआ।
9 जनवरी, 1839 को फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस प्रक्रिया की घोषणा की और कुछ महीने बाद, 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस सरकार ने इस प्रकिया को बिना किसी कॉपीराइट के दुनिया को उपहार के रूप में देने की घोषणा की। तभी से 19 अगस्त को यह दिन मनाया जाता है।
#photography:-भोपाल की ऐतिहासिक इमारत और पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल अब नये स्वरूप में आ गया है। धरोहर का अस्तित्व बचा रहे, इसलिए यहां सिर्फ रिनोवेशन कराया गया।
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि तस्वीरें बोलती हैं। बिल्कुल सही सुना है। हो सकता कई बार यह सुनकर आप शॉक्ड हो जाते हों कि तस्वीरों को न मुंह होता है और न जुबान फिर कैसे बोलती हैं। तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताते हैं इसका पूरा सच है। तस्वीर हमेशा हालातों की ज़ुबान बोलती है। वह बिन कहे सब कुछ बयां कर देती है। यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए...........
• 1मिनट में 2 लाख फोटो • 2 लाख तस्वीरें हर मिनट फेसबुक पर होती हैं अपलोड
• 30 करोड़ तस्वीरें हर दिन अपलोड होती हैं फेसबुक पर
• 1.36 लाख तस्वीरें शेयर की जाती हैं हर मिनट ट्विटरपर
• 95 करोड़ फोटो और वीडियो रोज साझा हो रहे इंस्टाग्राम पर
# फोटोग्राफी से होने वाले फायदा #
फोटोग्राफी के आविष्कार से संसार के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाया. फोटोग्राफी के आविष्कार से ही एक-दूसरे को जानने, उनकी संस्कृति को समझने और इतिहास को समृद्ध बनाने में भी बहुत बड़ी मदद मिली है. फोटोग्राफी के आविष्कार ही आज हमें संसार के किसी दूरस्थ कोने में स्थित द्वीप के जनजीवन की सचित्र जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त होती है.
अपने कैमरे से आप जो तस्वीर लेते हैं
जिसे आप वास्तव में देखना चाहते हैं
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2020 की शुभकामनाएं
और अंत में............ ......
चाहे हम कभी कभार ही फोटो खींचते हों, शौक़िया या फिर पेशेवर फोटोग्राफर हों इस दिन को पूरी तरह से जियें और एक ऐसी विद्या को सम्मान दें जो अब हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुकी है।
विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस को मनाने के लिए किसी फैंसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है इसके लिए चाहिए तो बस एक जूनून |
आप अपने घर पर ही खुद का अंतर्राष्ट्रीय
फोटोग्राफी दिवस मनाएं और अपनी कलात्मकता अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ साझा करें।
आखिरकार - ये चित्र ही हैं जो हजारों शब्द कह सकते हैं।
सोचिए कैमरा ना होता तो क्या फोटोग्राफी पॉसिबल होती है?????
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2020 की शुभकामनाएं






0 Comments